फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 3500 लोगों को बांटी दवा

विज्ञापन
मेडिकल टीम द्वारा उपजिलाधिकारी को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाई देते हुये - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत में कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे के मद्देनजर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 3500 लोगों को निशुल्क दवा बांटी गई। निर्देशक होम्योपैथिक और जिला चिकित्सा अधिकारी आनंद बल्लभ भट्ट के निर्देशानुसार होम्योपैथिक चिकित्सालय धारचूला की ओर से आर्सेनिक एल्बम दवा वितरित की जा रही है। चिकित्साधिकारी डा. विजय फिरमाल के नेतृत्व में डा. किशोर सिंह सिर्खाल, फार्मासिस्ट पुष्पराज सिंह,मंगल सिंह बुदियाल, प्रेम प्रकाश, तेज सिंह बिष्ट ने अब तक धारचूला नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 3500 से अधिक लोगों को आर्सेनिक एल्बम औषधि वितरित कर दी है। एसबीआई, पीएनबी, नैनीताल बैंक, ग्रामीण बैंक, तहसील कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, पशु अस्पताल और पोस्टल विभाग के कर्मचारी सहित स्थानीय लोगों को दवा वितरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें