पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार को कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिले में छह लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि कोरोना से 91 वर्षीय व्यक्ति की मौत एमएच में हो गई है। जिला अस्पताल में जांच में वह पॉजिटिव आए थे। इसके बाद उन्हें 17 अक्तूबर को एमएच में भर्ती किया गया था। एमएच प्रबंधन ने उन्हें इसकी जानकारी दी है। जिले में छह लोग कोरोना संक्रमण से अपनी जान गवां चुके हैं। इधर कोराना संक्रमण के 102 एक्टिव केस हो गए हैं। सीएमओ ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है।