पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 32 पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमण से मंगलवार को एक बुजुर्ग की जिला अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कोरोना के 53 मामले आए। इसमें गंगोलीहाट, कनालीछीना, धारचूला और पिथौरागढ़ के लोग शामिल हैं। इसके बाद बेस अस्पताल के कोरोना केंद्र में एक्टिव केसों की संख्या 223 पहुंच गई है।