फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड कोरोना पॉजिटिव डीडीहाट तहसील 72 घंटे के लिए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट/नाचनी। डीडीहाट तहसील में तैनात एक होमगार्ड कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसलिए एसडीएम केएन गोस्वामी के निर्देश पर तहसील परिसर को 72 घंटे के लिए सील किया गया है। रविवार को डॉ. बीएस मेहरा और डॉ. कवींद्र पांगती के नेतृत्व में सैंपलिंग की गई। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट में भी एक चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव मिला। इसलिए डीडीहाट अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तहसील स्टाफ और सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। कोरोना संक्रमित मिलने पर रविवार को भी दूसरे दिन भी नाचनी बाजार बंद रहा। सुबह के समय केवल जरूरी सामान की दुकानें खुलीं। अन्य दुकानें बंद रहीं। दुकानों के बंद रहने और लोगों की आवाजाही न होने से पूरे दिन बाजार में सुनसानी छायी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें