फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में कोरोना संक्रमित का तुरंत होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीडी पांडेय जिला अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। अस्पताल में कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज के लिए सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन

पीएमएस डॉ. एचएस खड़ायत ने बताया कि अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 87 बेड लगाए गए हैं। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में तीन वेंटिलेटर लगा दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से अभी दो और वेंटिलेटर मिलने हैं। अस्पताल को पांच और मल्टी पैरा मॉनीटर मिले हैं। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दो फिजीशियन, तीन निश्चेतक, दो सर्जन, एक बाल रोग विशेषज्ञ और दो पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल को 152 पीपीई किट और 354 एन-95 मास्क उपलब्ध कराए गए हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल से निर्माणाधीन बेस अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड के लिए 50 बेड भेजे गए। वहां 60 बेड पहले से ही लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें