फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : सीमांत में 8387 लोग होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में होम क्वारंटीन पर रखे लोगों की संख्या 8387 पहुंच गई है। संस्थागत क्वारंटीन में 287 लोग रखे गए हैं। नगर क्षेत्र में पालिका प्रशासन की टीम होम क्वारंटीन पर रह रहे लोगों की निगरानी कर रही है। मैदानी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में घर वापसी कर रहे हैं। संस्थागत क्वारंटीन पर रखने को प्रशासन ने पर्यटक आवास गृहों के साथ ही होटल भी अधिग्रहित किए हैं। होम क्वारंटीन के लिए लोगों को स्कूल, पंचायत घरों में रखा जा रहा है। प्रधानों को होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों के भोजन की व्यवस्था करने को कहा गया है। स्वास्थ, राजस्व विभाग की टीम लोगों की निगरानी कर रही है। कोरोना के नोडल अधिकारी एसीएमएओ डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें