फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भारत-नेपाल के बीच अनाधिकृत रास्तों पर लगेगी रोक

Fri, 24 Feb 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी कैंप में शुक्रवार को भारत-नेपाल के अधिकारियों की समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा, तस्करी रोकने आदि मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। दोनों देशों के अधिकारियों ने भारत-नेपाल के बीच अनाधिकृत रास्तों पर रोक लगाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


एसएसबी झूलाघाट जी कंपनी में 55वीं वाहिनी के कमांडेंट एसके शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें सीमा पर आपराधिक घटनाओं की सूचनाओं का आदान-प्रदान करने, झूलापुलों के अलावा अन्य अनधिकृत रूप (टायर-ट्यूब) से आवागमन पर रोक लगाने, मानव तस्करी रोकने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में नेपाल के 51 गुल्म एपीएफ बैतड़ी के इंस्पेक्टर लाल बहादुर नेगी, नेपाल पुलिस बैतड़ी के इंस्पेक्टर लोकराज जोशी, जूलाघाट नेपाल पुलिस के एसआई योगेश बहादुर पाल, एपीएफ के एसआई रघुनाथ जोशी और भारत की ओर से झूलाघाट थाने के निरीक्षक पीसी जोशी, झूलाघाट कस्टम के निरीक्षक शिवेंद्र पांडे, आईबी के प्रशांत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जी कंपनी के निरीक्षक रणवीर सिंह, सूचना निरीक्षक गणेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें