सहकारी बैंक की वैन को रवाना करते डीएम।
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक ने कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन की अवधि में ग्राहकों को बैंकिग लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नाबार्ड की ओर से उपलब्ध कराई गई मोबाइल वैन का संचालन शुरू हो गया है। इस वैन के माध्यम से गांवों के लोगों को घर बैठे लेन-देन की सुविधा मिलेगी। इसका शुभारंभ शनिवार को जिलाधिकारी डा. विजय कुमार ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक की यह बेहतर पहल है। इससे जनता को उसके घर के निकट ही बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अवसर पर बैंक के सचिव एवं महाप्रबंधक मुकेश माहेश्वरी ने बताया कि यह मोबाइल वैन पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के क्षेत्रान्तर्गत निकटवर्ती गांवों में जाकर ग्राहकों को आवश्यकतानुसार लेन-देन की सुविधा प्रदान करेगी। इस अवसर पर जिला लीड बैंक प्रबंधक प्रवीण सिंह गर्ब्याल, सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक एलएन भट्ट,जीवन चंद्र भट्ट, शाखा प्रबंधक एचएस बिष्ट, ललित शर्मा उपस्थित रहे। फोटो- .........