फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पांखू में एक माह से नहीं बंटी रसोई गैस

Sat, 21 Mar 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। पुंगराऊं घाटी के पांखू में एक माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं को लकड़ी के चूल्हे में खाना पकाना पड़ रहा है। पांखू के व्यापारी लक्ष्मण सिंह कार्की ने बताया कि दोनों गैस एजेंसियां एक माह बीतने के बाद भी क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं कर पाई हैं। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बेड़ीनाग गैस सर्विस के प्रबंधक भास्कर पंत ने बताया कि डिपो से ही सिलिंडरों की आपूर्ति कम होने से परेशानी हो रही है। इससे तय तिथि पर आपूर्ति नहीं हो पा रही है। तीन दिन के भीतर पांखू क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें