फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए दूसरे दल के कुक की मौत, जीवन राम अल्मोड़ा के रहने वाले थे; जानें कारण

Tue, 21 Jul 2026 05:01 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए केएमवीएन के कुक की चीन के गुम्फू में ऑक्सीजन का स्तर घटने से दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए केएमवीएन के कुक की चीन के गुम्फू में ऑक्सीजन का स्तर घटने से दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दूसरे यात्री दल के साथ तैनात कुक के पार्थिव शरीर को लिपुलेख दर्रे के माध्यम से भारत वापस लाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कैलाश यात्रा के दूसरे दल के 47 यात्रियों ने सोमवार को कैलाश की परिक्रमा पूरी कर ली थी। यात्रियों के साथ ही उनके भोजन की व्यवस्था के लिए साथ गए कुक नैनीताल स्थित तल्लीताल टीआरसी में तैनात और जैंती (अल्मोड़ा) निवासी जीवन राम (37) गुम्फू में रात्रि विश्राम कर रहे थे।

यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह जब कुक को जगाने का प्रयास किया गया तो वह बिस्तर पर मृत मिले। उनके साथियों ने इसकी सूचना चीन प्रशासन को दी।

चीन प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, ऑक्सीजन लेवल कम होने से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया जिससे उनकी मौत हो गई। यात्राधिकारी बिष्ट ने बताया कि शव को लिपुलेख दर्रे से आईटीबीपी की निगरानी में गुंजी से धारचूला लाया जाएगा। धारचूला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही उनकी मौत के असल कारणों का पता लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें