फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिना सत्यापन के मजदूरों को रखने पर ठेकेदार का चालान

Mon, 05 May 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पुलिस ने बिना सत्यापन के मजदूर रखने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ 10 हजार रुपये का चालान किया है। थानाध्यक्ष बेड़ीनाग महेश चंद्र जोशी ने बताया कि उनकी टीम ने थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन के रहने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। ठेकेदार भोपाल सिंह के 10 मजदूर थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन के पाए गए। इस पर उसके खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत 10 हजार रुपये का चालान जारी किया गया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें