धरमघर में जिला सहकारी बैंक के बाहर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
धरमघर (पिथौरागढ़)। कोटमन्या कस्बे में पिछले 12 दिन से जिला सहकारी बैंक में नेट नहीं चलने से उपभोक्ता परेशान हैं। दूरदराज के गांवों से लोग लेनदेन आदि के लिए बैंक पहुंचते हैं लेकिन यहां कार्य नहीं होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
बुधवार को उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने बैंक में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वृद्धजन पेंशन आदि कार्य के लिए 100-150 रुपये खर्च कर बैंक पहुंच रहे हैं लेकिन यहां पहुंचने के बाद सर्वर खराब होने से उनका कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने शीघ्र सर्वर ठीक नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में यहां ललित कार्की, सूरज सानी, पार्वती महर, नवीन वर्मा, हरीश राम, प्रवीण जोशी आदि शामिल रहे। संवाद