फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू

Sat, 20 May 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के मोस्टामानू चंडाक में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर मोस्टमानू मंदिर के पास मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण शुरू होने से लोगों में खुशी है। कॉलेज का निर्माण हैदराबाद की मैसर्स पावर नैक कंपनी कर रही है।
विज्ञापन

निर्माण इकाई उत्तराखंड पेयजल निगम पिथौरागढ़ और हैदराबाद की कंपनी मैसर्स पावर नैक कंपनी के बीच मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 362.27 करोड़ रुपये का अनुबंध हुआ है। चंडाक मोस्टामानू के पास मेडिकल कॉलेज बनेगा। यहां छात्रों की पढ़ाई होगी जबकि बेस अस्पताल में प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। बेस अस्पताल में वर्तमान में 200 बेड बनाए गए हैं उन्हें 300 और बढ़ाकर 500 किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर दो ओपीडी, दो आईपीडी, एक लांड्री, एक एडमिनिस्ट्रेशन, एक आपातकालीन और एक सर्विस ब्लॉक बनाया जाएगा।
मोस्टामानू में चार-चार मंजिल के तीन एकेडमिक ब्लॉक, गर्ल्स इंटर्न हॉस्टल, ब्वायज इंटर्न हॉस्टल, दो गर्ल्स और दो ब्वायज हॉस्टल, सीनियर रेजीडेंट हॉस्टल, चार मंजिला नर्स हॉस्टल, चार मंजिला जूनियर रेजीडेंट हॉस्टल, टाइप-थ्री के दो ब्लॉक बनेंगे जिसमें 16 क्वार्टर बनेंगे। टाइप-फोर के दो ब्लॉकों का भी निर्माण किया जाएगा। वर्ष 2016 में मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिली थी। सात साल बाद निर्माण शुरू हो पाया है। इसके लिए 25 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। संवाद
विज्ञापन

कोट-
पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही बेस अस्पताल में बेड बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा।
- गिरीश पंत, सहायक अभियंता, निर्माण इकाई उत्तराखंड पेयजल निगम पिथौरागढ़।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें