फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सर्किट हाउस का निर्माण शुरू

Sat, 07 Nov 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में जल्द ही राज्य अतिथि गृह यानी सर्किट हाउस अस्तित्व में आएगा। न्यायालय से हरी झंडी मिलने के बाद ग्रामीण निर्माण विभाग ने सर्किट हाउस का निर्माण शुरू कर दिया है। विभाग के जेई एलएम जोशी ने बताया कि 24 करोड़ से नैनीसैनी एयरपोर्ट के पास देवलालगांव में सर्किट हाउस का निर्माण होना है। उन्होंने कहा कि काफी समय पहले इसे स्वीकृति मिल चुकी थी। मामला न्यायालय में जाने से इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका। बीते दिनों न्यायालय से हरी झंडी मिलने के बाद इसका निर्माण शुरू कर दिया है। जल्द ही सर्किट हाउस को अस्तित्व में लाया जाएगा इससे पर्यटन भी बढ़ेगा। पहाड़ी शैली में इसका निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें