फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान दिवस पर शिक्षकों और छात्रों ने ली संविधान की रक्षा की शपथ

विज्ञापन
नाचनी में संविधान रक्षा की शपथ लेते शिक्षक और छात्र-छात्रा। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/नाचनी। संविधान दिवस पर जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम हुए। शिक्षकों और छात्रों ने संविधान की रक्षा की शपथ ली। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी के निदेशक डॉ. अशोक पंत ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य देश के नागरिकों और बच्चों को संविधान की जानकारी देना और संवैधानिक मूल्यों और संविधान के प्रति सम्मान की भावना जगाना है। वहां हुई छात्रों की संविधान लेखन प्रतियोगिता में सानवी लुंठी, संविधान की मूलभूत विशेषताओं में कृतिका तिवारी का व्याख्यान सबसे अच्छा रहा। प्रधानाचार्य मीनू भट्ट, दीपक कापड़ी, राजेंद्र गिरी, एसएस बोहरा, प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र सिंह बोहरा, उपप्रधानाचार्य सुनीता रावत, समन्वयक बेला भट्ट आदि रहे। वहीं जीआईसी नाचनी में शिक्षकों, प्रवक्ताओं और छात्र-छात्राओं ने संविधान रक्षा की शपथ ली। इनमें प्रधानाचार्य जीआर आर्या, नारायण विश्वकर्मा, दया राम, मनोज कन्याल, ललित टम्टा, मंजू पांगती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें