फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में लगातार हो रही बारिश, खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे बह रही काली नदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, जिससे नदी किनारे रह रहे लोग सहमे हुए हैं। लगातार हो रही बारिश के बाद सुबह के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को जिले के विभिन्न हिस्सो में दिन भर आसमान में बादल लगे रहे। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबादी हुई। रविवार देर जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश हुई। डीडीहाट में सर्वाधिक 54 एमएम बारिश हुई। गंगोलीहाट में 23, बेरीनाग में 6.50, धारचूला में 6 और मुनस्यारी में 3 एमएम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और गाड़ गधेरों का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। काली नदी खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे 887.70 पर बह रही है। सरयू, गोरी नदी मदकोट और गोरी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि हो रही है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रह रहे लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें