फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Fri, 01 Dec 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की घोषणा की थी। बावजूद इसके संबंधित विभागों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी है। इससे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्र के सड़कों की हालत काफी दयनीय है। देश में बेस्ट होम स्टे एवं पर्यटन गांव का खिताब प्राप्त गांव सरमोली की सड़क बेहद खराब है। क्षेत्र में अधिकांश सड़कें गड्ढों से पटे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को ब्लाॅक अध्यक्ष ईश्वर कोरंगा के नेतृत्व में एकत्र हुए और सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सरकार सीमांत की घोर उपेक्षा कर रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल, योगेश दानू, केदार राम, हरेंद्र राम, छत्र सिंह खत्री, दान सिंह बगरी, दीपक कुमार, नरेंद्र राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें