फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Fri, 21 Jul 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में केंद्र सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। मणिपुर की घटना से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र थापा और नगराध्यक्ष अश्विनी नपलच्याल के नेतृत्व में गांधी चौक पर एकत्र हुए और मणिपुर की घटना पर गहरा रोष जताया। उन्होंने मणिपुर की घटना को देश के लिए शर्मनाक बताया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि नृप गर्ब्याल, महिराज गर्ब्याल, सज्जाद हुसैन, चंद्र रौतेला, संजीव साहनी, नवनीत रौतेला, विक्रम पारिख, ओपी वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें