फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में जिले की बदहाल सड़कों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आंतरिक सड़कों की बदहाली से गुस्साए कांग्रेसियों ने पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में लोनिवि, पीएमजीएसवाई और अन्य सड़क निर्माण एजेंसियों के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। पंत ने भाजपा सरकार पर गांव के लोगों की पूर्णता उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि पैदल रास्ते बदहाल हैं,। निराड़ा गांव में पिछले 10 वर्षों से सड़क पूरी नहीं हो पाई है। जिला मुख्यालय से सटे गांव जाजरदेवल-नैनी सैनी मोटरमार्ग की हालत भी खराब है। पूर्व उपाध्यक्ष नीरज जोशी और सभासद कमल पांडेय ने कहा कि आठगांव से सिलिंग से लेकर खतेड़ गांव तक लोनिवि के अंदर आने वाला सड़क मार्ग पिछले तीन वर्ष से वर्ष से बदहाल है। वहां पवन पाटनी, निषिथ उप्रेती, मोहम्मद आसिफ, साकिर सलमानी, नीरज जोशी, मनीष चौधरी, जीत शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें