फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ मथुरा दत्त जोशी और एडवोकेट रमेश कापड़ी ने सतपाल महाराज के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस नेता मथुरा दत्त जोशी ने कहा सतपाल महाराज ने पूरी कैबिनेट को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज का परिवार कैसे कोरोना संक्रमित हो गया, इसकी गंभीरता से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी और मंत्री कैबिनेट बैठक में थे उन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिए। साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारियों का भी कोरोना टेस्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पूरे प्रदेश को संकट में डालने का काम किया है, जो निंदनीय है। उन्होंने सरकार से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें