फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुख्यमंत्री दौरे के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद, जताई नाराजगी

Sun, 18 Oct 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत दौरे के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल को पुलिस ने उनके बिशंग स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। रविवार सुबह करीब पांच बजे से ही उनके आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस ने तैनाती हटा ली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रत्येक दौरे के दौरान उन्हें उनके घर या अन्य स्थानों पर नजरबंद किया जाता है। इससे उनके संगठनात्मक और राजनीतिक कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस प्रकार की कार्रवाई उचित नहीं है और इससे उनकी सामान्य गतिविधियां बाधित हो रही हैं। फर्त्याल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसी प्रकार रोका गया, तो पार्टी कार्यकर्ता विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर तीन दिन पहले से धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें