फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
मुनस्यारी में पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। बिजली बिलों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार मनमानी पर उतर आई है। महंगाई लगातार बढ़ रही है लेकिन सरकार इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। कहा कि यदि बिजली बिलों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सिल्थाम तिराहे पर एकत्र होकर सरकार का पुतला फूंका और प्रदर्शन कर नारे लगाए। अंजू लुंठी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने दो वर्ष के अंतराल में दूसरी बार बिजली बिलों में बढ़ोतरी कर जनता पर बोझ डाला है।
महिला जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रही है। पुतला फूंकने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, दर्शन फुलेरिया, मनोज ओझा, सभासद अनिल मेहरा, भुवन जोशी, हिमांशु ओझा, सुधीर चौहान, आशीष हॉवर्ड, दीपक लुंठी, उमेश पुनेड़ा, राजेश शर्मा, कुंडल बिष्ट, हरीश कुमार, मुश्तकिम कुरैशी, रहीम कुरैशी, लक्ष्मण कुमार, काजोल बसेरा, योगिता बिष्ट, रेनू रोहित, कैलाश, रिशु खत्री आदि शामिल थे।
विज्ञापन

उधर मुनस्यारी शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। उन्होंने बिजली को महंगा करने के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान ईश्वर कोरंगा, योगेश दानू, नाथो राम, सुंदर राम, सुंदर सिंह, अंगद राणा, योगेश भाकुनी, योगेश आदि मौजूद थे।

पिथौरागढ़ सिल्थाम तिराहे ij पुतला दहन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें