फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कांग्रेस ने फूंका पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का पुतला

Fri, 09 Jun 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए। उन्होंने यहां त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि भाजपा के पूर्व सीएम गोडसे को देश भक्त बता रहे हैं। यह आरएसएस और भाजपा की नीति सिद्धांत से जुड़ा बयान है।
उन्होंने कहा कि गोडसे से कुछ वर्षों पहले तक पल्ला झाड़ने वाले संगठन अब गोडसे को देशभक्त बताने लगे हैं। पूर्व सीएम का बयान सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। पुतला दहन करने वालों में पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, युकां जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा, भुवन जोशी, कमल सूंठा, पद्मा बिष्ट, जावेद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें