फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जल संरक्षण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Mon, 16 Nov 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। केंद्रीय जल आयोग के एक दल ने जिले में जल संरक्षण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। उपमंडल अभियंता सोनू कुमार और कनिष्ठ अभियंता मनीष कुशवाह ने दल का नेतृत्व किया। निरीक्षण में नदी, झील संरक्षण, वर्षा जल संचयन और ग्रामीण विकास के कार्यों का जायजा लिया गया। सिंचाई लिफ्ट योजना और पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन की भी समीक्षा हुई। स्थानीय जनभागीदारी और विभागीय आंकड़ों का मौके पर उपलब्ध स्थिति से मिलान किया गया। यहां जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र जोशी, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मनोज तिवारी और कनिष्ठ अभियंता मनोज भट्ट, उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के अपर सहायक अभियंता दिनेश चंद्र भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें