Communication service stalled due to OFC cut in Moonakote area
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट क्षेत्र के बड़ालू में बीएसएनएल की ओएफसी लाइन कटने से संचार सेवा ठप हो गई। इस कारण क्षेत्र का संपर्क अन्य जगहों से कट गया है। रविवार को मूनाकोट क्षेत्र के कई गांवों में संचार सेवा ठप होने से लोग अपनों से बात नहीं कर पाए। ओएफसी लाइन कटने से झूलाघाट, गौरीहाट, बड़ालू, गिठिगड़ा, सीमू, बलतड़ी आदि दर्जनों गांव में लैंडलाइन से लेकर मोबाइल फोन खिलौना बन गए। झूलाघाट व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी ने बताया कि क्षेत्र के अधिकतर लोग बीएसएनएल सिम का उपयोग करते हैं, मगर यहां पर अक्सर सेवाएं दुरुस्त नहीं रहती हैं। उन्होंने कहा जल्द ओएफसी ठीक नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बीएसएनएल के उपमंडलीय अभियंता हिमांशु रावत ने बताया कि बड़ालू में ओएफसी लाइन कट गई है। इस कारण दिक्कत आई है। जल्द लाइन ठीक कर ली जाएगी।