संवाद न्यूज एजेंसी झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पीपली सहित एक दर्जन गांवों की संचार सेवा 10 दिन से ठप है। दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास शुरु नही हुए। क्षेत्र के पीपली, रणुवा, अमतड़ी, डोणा, तालेश्वर, खर्कतड़ी, बारमों और बथौली सहित दर्जन भर गांवों में चैपाता टावर के सिग्नल आते है। क्षेत्र में बारिश हल्की सी हवा चलने पर टावर की सेटिंग खराब हो जाती है। सुचारू करने के लिए बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग का कोई भी कर्मचारी नही आता। क्षेत्र में दूरसंचार विभाग के अलावा किसी निजी कंपनी का टावर नही है। रिण बिछुल की जिला पंचायत सदस्य दीपिका भट्ट ने क्षेत्र की संचार सेवा बाधित होने की सूचना कई बार विभागीय अधिकारियों को दे दी है। मोबाइल में सिग्नल न आने से स्कूली बच्चों की आनलाइन पड़ाई नही हो रही है। गैस की बुकिंग न होने से लोगों को दिक्कत होने लगी है।
दूरसंचार विभाग के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी हासिल करनी चाही तो किसी भी अधिकारी ने फोन रिसीव नही किया।