पिथौरागढ़। जूनियर हाईस्कूल विषाड़ से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका हंसी पंत निवासी चंद्रभागा ने अपनी एक माह की पेंशन 25 हजार रूपये प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दी है। उन्होंने चेक अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल को सौंपा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर उनके भाई भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर भट्ट, चंद्रशेखर भट्ट भी मौजूद रहे। संवाद दिनेश