रक्तदान करते भाजयुमो कार्यकर्ता।
- फोटो : AMAR UJALA
पिथौरागढ़। कोरोना की महामारी के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन और प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शुभम चंद के नेतृत्व में कई सदस्यों ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। भाजपा ने इस अवसर पर ब्लड बैंक के पैथोलॉजिस्ट डॉ नरेंद्र शर्मा का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर भाजपा जिला अध्यक्ष बीरेंद्र वल्दिया, महेंद्र लुंठी, जिला महामंत्री बसन्त जोशी, जिला मंत्री गोलू पाठक, प्रवीण उपरारी उपस्थित थे।ब्यूरो फोटो