फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: घने कोहरे और बारिश से सीमांत मंच में बढ़ी ठंड

Fri, 14 Aug 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच/चंपावत। सीमांत मंच क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से हो रही भारी बारिश और घने कोहरे के कारण ठंड बढ़ गई। लगातार बारिश और कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने घरों में अलाव जलाकर राहत पाने का प्रयास किया। भारी बारिश के कारण मंच बाजार में भी चहल-पहल कम रही। खराब मौसम के चलते अधिकांश दुकानें बंद रहीं और बाजार में लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। लगातार बारिश के चलते ग्रामीण और बाजार क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। मौसम खराब होने के कारण लोग आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। शाम तक बारिश और कोहरा बने रहने से ठंड का असर और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें