बनबसा (चंपावत)। बनबसा में मुख्यमंत्री मिनी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रतिभाग करेंगे। उनके आगमन के लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बनबसा नगर पंचायत के ईओ दीपक चंद्र बुड़लाकोटी ने बताया कि 21 जून रविवार सुबह साढ़े छह बजे सीएम बनबसा मिनी स्टेडियम पहुंचकर योग दिवस का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस विभाग की तैयारियां जोरों पर हैं। एसडीएम, एसपी, सीओ आदि ने अंतरराष्ट्रीय योग की तैयारियों का जायजा लिया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्थाओं के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं।