टनकपुर। सीएम ने जय मां काली समूह थ्वालखेड़ा और ज्योति समूह बनबसा की 10 चयनित महिला लाभार्थियों को ई-रिक्शा की चाबियां सौंपी। सीएम ने लाभार्थी महिलाओं से संवाद करते हुए ई-रिक्शा के कुशल संचालन, वित्तीय प्रबंधन, रख-रखाव और भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। सीएम ने कहा कि यह परियोजना न केवल महिलाओं की आजीविका और आय में वृद्धि करेगी, बल्कि क्षेत्र के अन्य महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए भी आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अद्वितीय प्रेरणास्रोत साबित होगी।