बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर क्षेत्र में बंद नालियों और कलवर्ट को तहसील प्रशासन ने खुलवाया। शनिवार को एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में नगर में बंद पड़ी नालियों और कलवर्ट को एनएच ने जेसीबी से खोला। नगर के गणेश चौक, जवाहर चौक पर नाली और कलवर्ट को खोला गया। एसडीएम ने बताया कि बारिश के मौसम में जल भराव और सुरक्षा के लिए नालियों और कलवर्ट से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान जारी रहेगा।
एसडीएम ने बना बैंड से देवीनगर तक झाड़ियों को साफ करने के निर्देश एनएच और नगर पंचायत को दिए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद भंडारी, सभासद देवेंद्र लाल शाह, अंशुल डांगी, हिमांशु उपाध्यक्ष, जीवन धानिक, पूरन राम आदि मौजूद रहे। संवाद