फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी दिवस पर निकली रैली

Mon, 23 Nov 2015 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी दिवस पर 80 यूके बटालियन एनसीसी पिथौरागढ़ के नेतृत्व में नगर में विशाल रैली निकालने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे एनसीसी कैडेट्स, एनसीसी के अधिकारी, सेना के जवानों ने नगर में रैली निकाली। बटालियन के कमांडिंग अफसर लेफ्टीनेंट कर्नल बीएस बोरा ने कहा कि एनसीसी ज्वाइन करने वाले स्टूडेंट में अनुशासन भरा रहता है। कैप्टन एलएस खाती, कैप्टन हरीश बिष्ट, फर्स्ट अफसर पीएस भट्ट, विमल दीप फिलिप, थर्ड आफीसर आशीष पांडे ने विचार रखे। इस दौरान कैडेट्स की अंतरविद्यालयी पेंटिंग प्रतियोगिता, धूम्रपान पर पोस्टर प्रतियोगिता, स्वच्छ भाषण अभियान पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सूबेदार होशियार सिंह, सूबेदार बीबी राणा, नायब सूबेदार लक्ष्मण सिंह, हवलदार वासुदेव भट्ट, मान सिंह, जयपाल सिंह, गणेश सिंह, नायक बसंत बल्लभ ने सहयोग किया। उधर, नाचनी जीआईसी में एनसीसी दिवस पर रैली निकाली गई। लेफ्टीनेंट एलके टम्टा, प्रधानाचार्य जीआर आर्या, मनोज कन्याल, दयानंद, इंद्र सिंह परिहार, नारायण राम ने एनसीसी के उद्देश्यों पर विचार रखे। राजकीय इंटर कॉलेज पांखू में 81 बटालियन एनसीसी बागेश्वर के कमान अधिकारी कर्नल एसके चौहान के नेतृत्व में रैली निकाली गई। स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानाचार्य यूआर आर्या, जेसी पाठक, अजय कन्याल, आरए चौहान, पूजा स्वरूप, मोहन चंद्र, भुवन पांठक, महेश लाल, एनसीसी प्रभारी गोपाल मेहता आदि मौजूद थे। जीआईसी गंगोलीहाट में एनसीसी प्रभारी भुवन चंद्र धारियाल, प्रधानाचार्य शिवदयाल, तेज सिंह महरा आदि की मौजूदगी में स्थापना दिवस के कार्यक्रम हुए। कैडेटों ने जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले कैडेटों में कुलदीप द्विवेदी, विनय भट्ट, दीपक कार्की, भगत सिंह, सचिन गुंज्याल, दीप प्रकाश, चंदन सिंह, प्रेम सिंह, नितिन सुतेड़ी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें