क्लीन एंड ग्रीन पिथौरागढ़ के सदस्यों ने रामलीला मैदान सदर, राजकीय पुस्तकालय, कारागार परिसर में सफाई अभियान चलाया। संस्थाध्यक्ष नीरज भट्ट और विजय पंगरिया ने पुस्तकालय में मौजूद युवाओं के साथ स्वच्छता पर चर्चा की। पुस्तकालय परिसर में कूड़ादान लगाने के लिए सहयोग राशि एकत्र की। संस्थाध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पूरे शहर में हर जगह कूड़ादान लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पिथौरागढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर आयुवर्ग के लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। तमाम लोग अभियान से जुड़ रहे हैं। अभियान में मोहित बोरा, अजय कुमार, भाष्कर जोशी, पंकज जोशी, नरेश कुमार, अमन कलखुड़िया, कार्तिक कन्याल, नीरज कुमार, रूपेश बोरा, हर्षित खड़ायत, हिमांशु पंत, हर्षित चौधरी, कार्तिक कुमार, अजय कुमार, विनोद बिष्ट, हिमांशु टम्टा आदि शामिल थे।