चंपावत। जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक छात्र 25 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जिला चंपावत के वे छात्र पात्र हैं जिन्होंने सत्र 2025-26 में 10वीं 60 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की हो। विज्ञान संकाय के लिए विज्ञान और गणित में न्यूनतम 60 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। जन्मतिथि एक जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। आवेदन ऑफलाइन होंगे। फॉर्म विद्यालय की वेबसाइट या सीधे विद्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।