फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: मदर्स डे पर छीन गया मां के कलेजे का टुकड़ा, सरयू नदी में डूबने से 10वीं के छात्र की मौत

Mon, 11 May 2026 11:16 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ में साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गए 10वीं के छात्र की नहाने के दौरान सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
डूबने से मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में मातृत्व दिवस पर एक मां के कलेजे का टुकड़ा उससे हमेशा के लिए दूर हो गया। साथियों के साथ खेलने गए 10वीं के एक छात्र की नहाने के दौरान सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, भल्या गांव का कविंद्र कुमार (14) पुत्र मुन्ना कुमार रविवार सुबह साथियों के साथ सरयू नदी किनारे बने खेल मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। दोपहर में गर्मी अधिक होने पर वह और उसके साथी नहाने के लिए नदी में गए। जैसे ही कविंद्र नदी में उतरा तो वह डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। साथियों ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी से शव रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। किशोर की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक है। बेटे की मौत से पिता का रो-रोक बुरा हाल है और मां बदहवास है। मृतक का एक छोटा भाई है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि नदी में डूबने से किशोर की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें