मुनस्यारी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। लोक गायिका माया उपाध्याय ने छोरी लछिमा शुरू शुरू हवा चली साड़ी संभला, झूलघाट सेरदा को होटल, क्रीम पौडर घिसनी किलै नै सहित कई गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मुनस्यारी महोत्सव में रात में आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोकर्ण सिंह जंगपांगी, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजू मर्तोलिया ने किया। इस दौरान कुमाऊं के सुप्रसिद्ध लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल ने संग बैठूलो ग्वाला, ओ रंगीली भाना, राधा मैडम सहित नानस्टाप पहाड़ी गाने गाए।
सर्वोदय पब्लिक स्कूल मुनस्यारी, विवेकानंद विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, मुनस्यारी पब्लिक स्कूल और जीआईसी मुनस्यारी के बच्चों ने भी सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुवानी से आए हनी ग्रुप ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। समिति के अध्यक्ष राजू पांगती ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर जीतू जेष्ठा, दीपू बृजवाल, हरीश चिराल, किशोर बृजवाल, गगन पांगती मनोज सयाना, हरीश मर्तोलिया, केदार मर्तोलिया, रवि बृजवाल आदि मौजूद थे। संचालन भीम राम और लक्ष्मण सिंह पांगती ने किया। संवाद