फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट में जुटेंगे देश भर के बाल साहित्यकार

Mon, 08 Jun 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 12 जून से आयोजित होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी में देश भर के 100 बाल साहित्यकार जुटेंगे। प्राचार्य भाष्करानंद पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रशिक्षुओं के साथ ही क्षेत्र के स्थानीय स्कूलों के बच्चों को भी अपना नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि बालप्रहरी और बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा की तरफ से यह आयोजन किया जा रहा है। सायंकालीन सत्र में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में डीएलएड प्रशिक्षुओं के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को भी कविता पाठ करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें