फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला न्यायालय में बना शिशु गृह, दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी देखरेख

Wed, 24 Apr 2024 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जिला न्यायालय के भूतल में स्थापित ​शिशुगृह। स्रोत: डीएलएसए
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला न्यायालय में शिशु गृह स्थापित किया गया है। इस शिशुगृह में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिशुओं की देखरेख के लिए नियुक्त की गई हैं। इसकी स्थापना होने से वादकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय के कर्मचारियों के बच्चों की देखरेख हो सकेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीनियर सिविल जज विभा यादव ने बताया कि शिशुगृह को अधिवक्ता भवन के भूतल में वादकारी, आश्रितों, अधिवक्ताओं और न्यायालय के कर्मचारियों के बच्चों की देखरेख के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए खिलौनों के साथ ही किताबें भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि शिशु गृह सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संचालित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें