पिथौरागढ़। कोरोना काल में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए लोक संचार एवं विकास समिति ने स्पैक्स संस्था देहरादून के निर्देशन में ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रांतों के 1047 प्रतिभागियों ने इसमें प्रतिभाग किया। पेंटिंग स्पेक्स संस्था के ईमेल और व्हाट्स एप पर मंगाई गई। समिति के योगेश भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कोरोना वायरस के चलते बच्चों की क्रियाशीलता को घर पर ही रहकर बढ़ाया जाए। साथ ही उनमें मानसिक बुद्धिमत्ता के साथ-साथ रचनात्मकता का भी विकास होगा। बच्चों ने कोरोना विषय पर आधारित पेंटिंग्स बनाई। गाजियाबाद के रीनेश सरकार, जबलपुर से सूर्यांश निखरे, हल्द्वानी से निहारिका, कोटद्वार से भूमिका कंडवाल ने फाइव स्टार प्राप्त किए। स्पैक्स के सचिव डॉ. बृजमोहन शर्मा ने बताया कि संस्था विज्ञान लोक व्यापीकरण तथा ऊर्जा संरक्षण विषय पर कार्य करती है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के आयोजन में योगेश भट्ट, चंद्रा आर्या, अजय कुमार, सुनील कैंथोला, मोना बाली, शंकर दत्त, विक्रम नेगी, सुशील पंत ने विशेष सहयोग किया।(संवाद)