फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं बच्चे, सिस्टम मौन...अभिभावक कर रहे भवन को ठीक करने की मांग

Tue, 16 Jul 2024 05:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत माणीधामी का राजकीय प्राथमिक विद्यालय जीर्णशीर्ण है। हल्की सी बारिश में विद्यालय भवन की छत टपक रही है। इसके बाद भी इसे ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत माणीधामी का राजकीय प्राथमिक विद्यालय जीर्णशीर्ण है। हल्की सी बारिश में विद्यालय भवन की छत टपक रही है। इसके बाद भी इसे ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोगों ने शीघ्र विद्यालय भवन को ठीक करने की मांग की है।

प्राथमिक विद्यालय माणीधामी में हल्की बारिश में स्कूल की छुट्टी करनी पड़ती है। पूरे विद्यालय की छत टपक रही है। अभिभावकों का कहना है कि कई बार वह उच्च अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को बता चुके हैं। इसके बाद भी विद्यालय भवन को ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के कमरों की दीवार कभी भी गिर सकती है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। अभिभावकों ने शीघ्र विद्यालय भवन को ठीक नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका धाना मेहरा का कहना है कि विद्यालय के जीर्णशीर्ण होने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई है।

जीर्णशीर्ण विद्यालयों को ठीक करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही विद्यालय भवन को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

- अशोक कुमार जुकरिया, सीईओ पिथौरागढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें