फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए बच्चे भी धरने पर बैठे

विज्ञापन
डीडीहाट चिल्ड्रन पार्क में धरना देते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएससी डीडीहाट में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में रविवार को अभिभावकों के साथ बच्चों ने भी सरकार के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन

सर्वदलीय समिति की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन के 47 वें दिन अभिभावकों के साथ बच्चों ने भी चिल्ड्रन पार्क स्थित धरना स्थल पहुंचकर धरना दिया। बच्चों ने कहा कि लंबे समय बाद अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई है लेकिन तीन माह से चिकित्सक ने कार्यभार नहीं संभाला है।
क्षेत्र में वायरल बुखार से बच्चे परेशान हैं, उन्हें इलाज के लिए पिथौरागढ़ जाना पड़ रहा है। समिति के राजेंद्र बोरा ने कहा कि हमारी मांगें जब तक पूरी नहीं हाेंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर राजू बोरा, सोनी, रिया, हर्षिता, ज्योति, बबीता, हेमा देवी, गंगा देवी, गणेश कुंवर, राजेंद्र सिंह, जगत, अर्जुन आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें