फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित बच्चा चाय गिरने से झुलसा

Thu, 09 May 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित बच्चे पर चाय गिरने से वह बुरी तरह से झुलस गया। आर्थिक संकट से जूझ रहे बच्चे के परिजनों ने लोगाें से मदद की गुहार लगाई है। कनालीछीना विकासखंड के लीमाटोड़ा गांव निवासी रवींद्र कुमार का तीन साल का बेटा भावेश ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है। उसका दिल्ली के एक अस्पताल से चल रहा है। कुछ दिन पूर्व गांव में भावेश के ऊपर चाय का पतीला गिर गया था। इससे उसका पूरा बदन बुरी तरह से झुलस गया है। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। भावेश के दादा लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है। उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। खाता संख्या 35927-714640, आईएफसी कोड- SBIN0001638 के माध्यम से पीड़ित भावेश के इलाज के लिए आर्थिक मदद की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें