पिथौरागढ़। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत बाल वैज्ञानिक प्रिया जोशी और अनुष्का रावत ने ऐंचोली स्थित प्रिंटिंग प्रेस का शैक्षिक भ्रमण किया। दोनों ने कागज निर्माण की प्रक्रिया, प्रिंटिंग प्रेस में कागज पर लिखित सामग्री, चित्रों और पुस्तकों की छपाई और कॉपी निर्माण आदि की जानकारी जुटाई। बाल वैज्ञानिकों ने कागज की बर्बादी, खराब प्रिंट और उनके दोबारा उपयोग से संबंधित प्रश्न पूछे और जवाब जाना। शिक्षिका दीपा खाती ने कहा कि इसका उद्देश्य कागज के उत्पादन, उपयोग की प्रक्रिया, कागज संरक्षण की प्रक्रिया को समझना है।