पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि कैलाश क्षेत्र में आयोजित अल्ट्रा मैराथन के धावकों को पुरस्कार बांटेंगे। वह अपने दौरे पर रविवार को जिले में पहुंचेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह गुंजी पहुंचकर मैराथन के धावकों को पुरस्कार बांटेंगे। इसके बाद वह पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तदोपरांत नगर के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से अपने पैतृक गांव हड़खोला जाएंगे।