पिथौरागढ़। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता तीन दिवसीय भ्रमण पर आज पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। उनके भ्रमण के दौरान जिले में विभिन्न न्यायिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य न्यायाधीश नैनीताल से अल्मोड़ा होते हुए पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। वह चितई गोलू देवता मंदिर एवं जागेश्वर धाम में दर्शन करेंगे। दो मई यानि आज जिला बार एसोसिएशन की तरफ से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 1:30 बजे न्यायिक कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय भवन का उद्घाटन करेंगे। अपराह्न चार बजे जिला कारागार में विधिक सहायता क्लिनिक का उद्घाटन करेंगे। मुख्य न्यायाधीश तीन मई को नैनीताल लौटेंगे। संवाद