फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छम छमा बाजलि ओ छम घुगरूं

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में सातूं-आठूं में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से आयोजित सातूं-आठूं में सतगढ़ की हिलजात्रा छाई रही। कलाकारों ने हिरन चीतल, मां महाकाली, बैलों की जोड़ी और गल्या बल्द का सुंदर मंचन किया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। छम छमा बाजलि ओ छम घुगरूं लादे हो त्यर दगड़ मैं न ऊंनु म्यर घुंगरू दे दो हो सहित तमाम गीतों से माहौल रंगीन हो गया। कार्यक्रमों को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में कार्यक्रमों का शुभारंभ पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बसंती देवी और विधायक मयूख महर ने किया। इस दौरान मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल, हिमालया पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, हिमालया पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्राम पंचायत सतगढ़ से चंद्रशेखर कापड़ी के नेतृत्व में रामलीला मैदान पहुंचे दल ने हिरन चीतल, बैलों की जोड़ी, गल्या बल्द और मां महाकाली का सुंदर मंचन किया। मां महाकाली और हिरन चीतल के मंच पर आते ही मैदान जयकारों से गूंज उठा।
इस दौरान नारायण सोराणी, नवीन भट्ट, माधवर बिष्ट, मुन्नी टम्टा, जानकी रावत के नेतृत्व में सुंदर खेल, झोड़ा, चांचरी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिलाध्यक्ष कांग्रेस त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, शिवराज सिंह अधिकारी, दिलीप वल्दिया, नवीन भट्ट, गोविंद बिष्ट, प्रकाश जोशी, गिरीश पाठक, प्रमोद पाटनी, अशोक पाटनी, शमशेर महर, त्रिभुवन लाल साह, पंकज जुकरिया, राम सिंह बिष्ट, कै.दीवान सिंह वल्दिया, जनार्दन उप्रेती मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में झोड़ा-चांचरी की धूम
डीडीहाट (पिथौरागढ)। तहसील के दर्जनों गांवों में झोड़ा-चांचरी की धूम रही। ग्रामीण क्षेत्रों में गौरा महेश्वर की स्थापना के बाद से देर रात तक खेल लगाए जा रहे हैं। नगर क्षेत्र के वार्डों में भी गमरा पूजन शुरू हो गया है। ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल भी गांव-गांव जाकर सातूं-आठूं में हिस्सा ले रही हैं। डीडीहाट तहसील के दूनाकोट, आदिचौरा, नारायणनगर, चौबाटी, हाट, धौलेत सहित दर्जनों गांवों में शाम होते ही महिलाएं पारंपरिक परिधान में मंदिरों और देव खलियों में झोड़ा-चांचरी गा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें