पिथौरागढ़। पुलिस ने जिले भर में दवा की दुकानों में चेकिंग की। एसपी रेखा यादव ने कहा कि दवा की दुकानों में लाइसेंस की जांच की गई। हर दुकान का लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप संचालन करना जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि दवाओं को नशे के लिए उपयोग में लाए जाने पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गंभीर है। दवा का उपयोग सिर्फ बीमारी के इलाज में होना चाहिए।