फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पेयजल आपूर्ति करने वाले टैंकों के पानी की जांच करें

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में ठुलीगाड़ पेयजल योजना का निरीक्षण करती डीएम रीना जोशी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम ने शनिवार को ठुलीगाड़ पेयजल पंपिंग योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना से पानी के सैंपल जांच के लिए लेने और एसडीएम सदर को आईटीबीपी के एसटीपी टैंक की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को किस क्षेत्र में कितने पीलिया और टाइफाइड के रोगी आ रहे हैं इसका ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

टाइफाइड एवं पीलिया रोग फैलने और दूषित पेयजल की आपूर्ति की आशंका की शिकायत के बाद डीएम ने शनिवार को ठुलीगाड़ पेयजल पंपिंग योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान जल संस्थान एवं ऐंचोली सैंपलिंग यूनिट ने ठुलीगाड़ पेयजल पंपिंग योजना के डैम और टैंकों से पानी के सैंपल लिए।
डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल की आपूर्ति करने वाले नगर के सभी पेयजल टैंकों से सैंपल जांच के लिए भेजने को कहा। इस दौरान डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों से पंप और टैंकों की सफाई के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने इनकी नियमित सफाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अनुराग आर्य, सीएमओ डॉ.एचएस ह्यांकी, जल संस्थान के ईई हरीश जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें