पिथौरागढ़। नौकरी दिलाने के पर 10.60 लाख रुपये की ठगी करने वाले से पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति को रुपये वापस दिलाए। 18 अगस्त को मल्ला खतेड़ा लोहाघाट चंपावत निवासी जीवन सिंह बोहरा ने पुलिस कार्यालय में तहरीर दी कि वह वर्ष 2021 में आर्मी की भर्ती के सिलसिले में पिथौरागढ़ आया था।
यहां उसकी मुलाकात कालिका धारचूला निवासी देवेंद्र कुमार से हुई। उसने खुद को 8टीएच कुमाऊं रेजिमेंट में नायक बताया। देवेंद्र कुमार ने उससे और उसके चचेरे भाई की नौकरी लगाने के नाम पर 10,60,000 रुपये की धोखाधड़ी कर दी।
तहरीर के आधार पर जाजरदेवल पुलिस ने धारा- 420 आईपीसी में केस दर्ज किया। एसआई मीनाक्षी मनराल ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 10.60 लाख रुपये वापस दिलाए। संवाद